उत्तराखंड, जो अपने पारंपरिक रीति रिवाज और पर्यटन के लिए जाना जाता है, वही अपने व्यंजनों के लिए भी विश्व में प्रसिद्ध है। यहां भट्ट के डूबके और बिच्छू घास की सब्जी विश्व में प्रसिद्ध हैं। इसी प्रकार उत्तराखंड के अनाज की मांग भी दुनिया में बढ़ रही है, जिसमें भट्ट और मड़वा भी शामिल हैं।
मड़वा क्या है?
मड़वा जिसे फिंगर मिलेट या रागी भी कहा जाता है, उत्तराखंड के लोगों के लिए एक खास अनाज है। पर्वतीय क्षेत्र में इस मड़वे से विभिन्न प्रकार की व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनमें से मड़वे की रोटी, लेशु रोटी, काफूली, और मड़वे की खीर उत्तराखंड में प्रसिद्ध हैं।मड़वे का पौष्टिक महत्व
मड़वा एक अनाज है, जिसका वैज्ञानिक नाम Eleusine coracana है, और यह मुख्य रूप से हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। यह एक पोषण से भरपूर अनाज है, जिसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में होती है।मड़वे में कैल्शियम, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका उपयोग वजन घटाने और मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
0 टिप्पणियाँ
If you want to ask any question related to Devbhoomi Uttarakhand and Himachal, then definitely tell by commenting, do comment to ask questions related to this post.